दुर्ग

उषा रानी ने जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लिया
13-Aug-2023 2:55 PM
उषा रानी ने जन्मदिन पर देहदान का संकल्प लिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 13 अगस्त। भिलाई हाउसिंग बोर्ड कैलाश नगर निवासी राव कोचिंग की संचालक टी.उषा रानी ने जन्मदिन के अवसर पर सकारात्मक कदम उठाया, देहदान के साथ नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण क्षण  पर टी. उषा रानी ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने का संकल्प लिया।

उन्होंने अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर देहदान का संकल्प लिया ,जिससे वे समाज के प्रति अपने आदर्शवाद को साकार कर रही हैं।

रामनगर स्थित बालाजी ब्लड बैंक में नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, हरमन दुलाई, जी माधव राव, रितेश जैन व राजू को मिलकर टी. उषा रानी ने अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर अपनी भावनाओं को साझा किया एवं  अपने देहदान की  वसीयत सौंपी, टी. उषा रानी के पति टी गुन्ना राव एवं पुत्री टी ख़ुशी व टी शर्मी ने देहदान हेतु सहमति दी।

रितेश जैन ने कहा नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से टी. उषा रानी के इस  कदम का स्वागत किया और हम सभी उनके उत्कृष्ट आदर्श को प्रेरणास्त्रोत मानते हैं, उनके इस सकारात्मक  कदम से समाज को एक नया संदेश मिलता है कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने सामाजिक जिम्मेदारियों का पालन करें और समाज के उत्थान के लिए साथ मिलकर काम करें। हम टी. उषा रानी जी के द्वारा दिखाए गए उदाहरण को नमन करते हैं एवं आशा करते हैं समाज उनका अनुसरण करेगा।

 नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सुरेश जैन ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 /9826156000  नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला,  प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा,  बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, सूरज साहू, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने टी. उषा रानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी व देहदान के निर्णय हेतु साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट