दुर्ग
दुर्ग, 12 अगस्त। नगर पालिक निगम क्षेत्र सीमा अंतर्गत शहर के 60 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाकर 15 अगस्त के पहले चौक चौराहे व वार्डों के गली मोहल्ले और सडक़ों के किनारे से झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाया जा रहा है। नगर निगम के सफाई कर्मी द्वारा प्रतिदिन प्लास्टिक एवं अन्य कचरों का उठाव कर रहे है,आज वार्ड क्रमांक 54 पोटिया कला,वार्ड क्रमांक 43 आदर्श नगर,वार्ड 45-46 पद्मनाभपुर,वार्ड क्रमांक 53 न्यू आदर्श नगर क्षेत्र,वार्ड क्रमांक44, 55, 50, 38, 37, 30, 10, 27 वार्ड 26 संतराबड़ी क्षेत्र स्टेशन रोड के अलावा 12, 29, 08, 13, 28, 11, 36, 25, 52, 17, 18, 19, 24, 16, 05, 04, 01, 34, 06, 56, 09, 35, 33, 07 में झिल्ली पन्नी को सडक़ से उठाया गया। जिससे रहवासी क्षेत्रों में कचरे का ढेर समाप्त हो रहा है। स्वच्छता कार्य के तहत निगम प्रशासन शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में जुटा हुआ है, सभी जोन द्वारा टीम बनाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में कचरे का सफाया करने लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के सडक़ों के किनारे बिखरे हुए झिल्ली,पन्नी के कचरे का उठाव किया जा रहा है।