दुर्ग
30 स्थानों पर बैडमिंटन कोर्ट एमआईसी की बैठक में कई निर्णय
12-Aug-2023 3:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 12 अगस्त। नगर पालिक निगम में डाटा सेंटर सभागार में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल की अध्यक्षता व आयुक्त लोकेश चंद्राकर एवं एमआईसी सदस्यों और अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। बैठक में 25 एजेंडों पर बारी-बारी चर्चा की गई। सभी विषयों पर विचार विमर्श कर एजेंडावार निर्णय लिया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,ऋषभ जैन, दीपक साहू,भोला महोविया, हमीद खोखर, सत्यवती वर्मा,जमुना साहू,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय,गिरीश दीवान,आरके बोरकर,संजय ठाकुर,जावेद अली,पंकज चंद्रवंशी,थानसिंह यादव,शुभम गोइर,मुन्ना यादव,ऋतु बघेल आदि मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क युआईपीए अंतर्गत स्वीकृत डीपीआर की पुनरीक्षित स्थल की स्वीकृति की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे