दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अगस्त। राज्य कुडो टुर्नामेंट में दुर्ग जिला ओवरआल चैम्पियन द्वितीय राज्य स्तरीय कुडो टुर्नामेंट का आयोजन कुर्मी भवन सुभाष नगर दुर्ग में सम्पन्न हुआ। इस टुर्नामेंट में 7 जिले के 130 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिसमें दुर्ग जिला के खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु - वजन वर्ग में 40 गोल्ड, 5 सिल्वर मेडल जीतकर पूरे दुर्ग जिले का नाम रोशन किया।
बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता हैं- मीमांशा साहू, यातिका मानिक, भेनू श्री, धान्या शर्मा, उपलाक्षी वैष्णव, पीयूश्री मानीक, वीप्ती साहू, इंदू साहू, जुबिया खान ने गोल्ड मेडल जीते, वही बालिका वर्ग में एकांशी साहू ने सिल्वर मेडल जीतें।
बालक वर्ग में स्वर्ण पदक विजेता है -हिमांशु सिन्हा, विवान निर्मलकर, जोसूवा हेली, इसान सेन, प्रेयश पटेल, हर्षित सिन्हा, अभिजीत यादव, अक्षत चंद्राकर, देवराज बघेल, रित्वीक साहू, अभीजय बघेल, प्रशांश साव, थानेश्वर कौशिक, जितेन्द्र राजपूत, दीपक बर्वे, अभिजीत रजक, कुशाग्र चौधरी, अक्षत चंदेल, द्रविड यादव, नरेश साव, गौरव बर्वे, पेमेस्वर कौशिक, यशील साहू, क्रिशानंद साहू, युवराज साहू, मनीष कुमार साहू, भूपत साहू, जयकिशन सोनी, यशचंद्रा और राहुल चंद्राकर ने गोल्ड मेडल जीता।
वहीं बालक वर्ग में सिल्वर मेडल विजेता हैं योगेश बघेल, मानव कुमार सेन, 1 जोशेप एलिगनी और यथार्थ मालाधरे ने सिल्वर मेडल जिता, खिलाडिय़ों की इस बड़ी उपलब्धि पर मौके पर उपस्थित कुडो संघ के संरक्षक तुलसी सोनी जी सी.ए. स्मीता ठाकुर जी कसारीडीह वार्ड नं. 44 पार्षद प्रकाश जोशी जी. कुडो एशोसिएसन जिला-दुर्ग की अध्यक्ष अनुराधा सिंह, (सचिव) लिलिमा सोनी ने खिलाडिय़ों को बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दिये।
कुडो कोच राजा कौशल ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बाडोली सूरत (गुजरात) में आयोजित होने वाले अभिनेता अक्षय कुमार कुडो इंटरनेशनल टूर्नामेंट और 15 वीं नेशनल टूर्नामेंट खेलने जाएंगें, ये दोनों टूर्नामेंट साथ-साथ चलेगी।