दुर्ग

हेमचंद विवि: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीडियो बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
11-Aug-2023 2:38 PM
हेमचंद विवि: मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीडियो बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 11 अगस्त। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केन्द्र, भोपाल के क्षेत्रीय निर्देशक से प्राप्त निर्देषानुसार आजादी के अमृतमहोत्सव से संबंधित मेरी माटी मेरा देश गतिविधि के अंतर्गत पंचतत्व (आकाष, अग्नि, वायु, जल एवं पृथ्वी) एवं प्रकृति विषय पर विवि स्तरीय अंर्तमहाविद्यालयीन वीडियो बनाओं प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिये गये इन सभी विजेताओं को विवि में 15 अगस्त को प्रात: 7:30 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विवि की कुलपति द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। यह जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो बनाओं प्रतियोगिता के परिणामों में प्रथम स्थान पर कुमारी आयुषी तिवारी, रूंगटा साइंस एण्ड टेक्नालॉजी, दुर्ग, द्वितीय स्थान पर कुनाल कुहीकर, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी भिलाई तथा तृतीय स्थान पर प्रेक्षा यादव, शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग रही।

सांत्वना पुरस्कार पुजा देवांगन, शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय, लाल बहादुर नगर, हनी वेगड़, कॉन्फ्लूएंस कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, राजनांदगांव तथा सौरभ तिवारी, शासकीय इंदिरा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई को प्राप्त हुआ। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस वीडियो बनाओं प्रतियोगिता में एक सौ से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। जिनमें लगभग 40 से अधिक महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल थें। विद्यार्थियों ने पंचतत्व पर केन्द्रीत उच्च स्तरीय वीडियो बनाकर विवि में भेजे थे।

इनके मूल्यांकन हेतु विवि की कुलपति द्वारा पांच सदस्यी निर्णायक समिति गठित की गई थी जिसमें स्नातकोत्तर स्तर के 03 एवं स्नातक स्तर के 02 प्राचार्य शामिल थे।


अन्य पोस्ट