दुर्ग

रोका-छेका अभियान, आवारा मवेशियों को पकड़ रही निगम की टीम
09-Aug-2023 3:45 PM
रोका-छेका अभियान, आवारा मवेशियों को पकड़ रही निगम की टीम

भिलाईनगर, 9 अगस्त। आवारा मवेशी जो अक्सर रात में झुंड बनाकर सडक़ के बीचोबीच चौक चैराहों में बैठते है जिससे सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। निगम का रोका छेका दस्ता  सुबह 5 बजे आवारा मवेशियों को पकडऩे जुनवानी चौक पहुंचा और 36 गाय, बैल एवं सांड को पकडक़र गौठान में रखा गया है।

आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर चलाए जा रहे शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान अंतर्गत निगम भिलाई का दस्ता जुनवानी चौक, स्मृतिनगर क्षेत्र में पशुओं के सडक़ पर बैठे होने की शिकायत सूचना पर दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो अवारा पशु नहीं पाए गए, किन्तु आस पास लोगों ने बताया कि सारे जानवर रात में एक जगह एकत्र होकर जुनवानी चैक में बैठे रहते है। जानकारी के बाद निगम के रोका छेका दस्ता मंगलवार की सुबह 5 बजे जुनवानी चौक पहुंचे और क्षेत्र से 36 अवारा मवेशी को पकडक़र गौठान में रखा गया। इसी प्रकार निगम की टीम ने डबरापारा, जीई रोड, पॉवर हाउस चौक, अंडरब्रिज, सेन्ट्रल एवेन्यू, सिविक सेंटर, गैरेज रोड, महाराणा प्रताप चौक, सेक्टर 07 एवं सम्पूर्ण निगम क्षेत्र से सप्ताह के भीतर 211 मवेशी को पकडक़र काउ-कैचर के माध्यम से गौठान में रखा गया है, जहां पशुओं के लिए दाना पानी एवं शेड की व्यवस्था किया गया है।


अन्य पोस्ट