दुर्ग
15 अगस्त को मदिरा दुकानें रहेंगी बन्द
09-Aug-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अगस्त । कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त, मंगलवार को जिले में संचालित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात् सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ कम्पोजिट), एफ.एल.-3 (होटल बार), एफ.एल.-3 (क), एफ.एल.-4 (असैनिक विनोद गृह), एफ.एल.-4ए (व्यवसायिक क्लब), एफ.एल.-7/8 (सैनिक कैंटीन), एफ.एल.-9/9ए एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई पूर्णत: बंद रहेंगे। संबंधित आबकारी उपनिरीक्षक एवं प्रभारी अधिकारियों को उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे