दुर्ग

मां का दूध हर परिस्थिति में सर्वोत्तम-डॉ. अरूणा पल्टा
09-Aug-2023 2:38 PM
मां का दूध हर परिस्थिति में सर्वोत्तम-डॉ. अरूणा पल्टा

हेमचंद यादव विवि में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दुर्ग, 9 अगस्त।
मां का दूध हर परिस्थिति में सर्वोत्तम होता है। इसके सेवन से नवजात शिशु में विभिन्न बिमारियों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न होती है। अत: प्रत्येक मां को अपने बच्चे को अनिवार्य रूप से स्तनपान कराना चाहिए। 

ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने आज विश्वविद्यालय में आयोजित विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। 

डॉ. पल्टा ने कहा कि प्रसव के प्रथम घंटे से लेकर कम से कम 6 माह तक प्रत्येक मां को अपने नवजात शिशु को स्तनपान कराना चाहिए। डॉ. पल्टा ने ऐसे उदाहरण भी बताये कि जिनमें स्तनपान न करने वाले शिशुओं को अनेक प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

इससे पूर्व दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय की डीसीडीसी डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 01 अगस्त से 07 अगस्त तक पूरे विश्व में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। जिसके अंतर्गत महिलाओं में स्तनपान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की भूतपूर्व प्राचार्य, डॉ. शशिकांता भारद्वाज ने भी स्तनपान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये।

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई तथा शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस स्तनपान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम में रायपुर की न्यूट्रीशन कंसलटेंट, डॉ. रचना सक्सेना एवं जीन प्रेक्टिसनर तथा डायबिटीज संबंधी प्रषिक्षक, डॉ. श्वेता छाबड़ा का आमंत्रित व्याख्यान आयोजित हुआ। दोनों वक्ताओं ने बताया कि इस वर्ष स्तनपान सप्ताह की मुख्य थीम कामकाजी महिलाओं पर आधारित है। षिषु के सर्वांगीण विकास हेतु मां का दूध अति आवष्यक है। 

आजकल भागदौड़ की दुनिया में समय अभाव के कारण अनेक कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को स्तनपान कराने हेतु उपलब्ध नहीं रह पाती । उनकी इस विवषता का सीधा असर शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने स्तनपान की आवश्यकता एवं उसके महत्व पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का संचालन भी किया। भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई के प्राचार्य, डॉ. संध्या मदन मोहन एवं शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की प्राध्यापक, डॉ. अमिता सहगल के मार्गदर्षन में उपरोक्त दोनों महाविद्यालयों की छात्राओं ने आमंत्रित व्यख्यान एवं क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 

इस समारोह में कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. रेषमा लाकेष तथा भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राचार्य डॉ. संध्या मदन मोहन, डॉ. रूपम अजीत यादव, डॉ. चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे। छात्राओं ने इस अवसर पर स्तनपान के महत्व पर केन्द्रित पोस्टर भी प्रदर्र्शित किए थे।


अन्य पोस्ट