दुर्ग

हेमचंद विवि में भारतीय सेना के दो अफसरों का सम्मान
08-Aug-2023 2:55 PM
हेमचंद विवि में भारतीय सेना  के दो अफसरों का सम्मान

सैनिकों का सम्मान समर्पण भावना का सम्मान-डॉ. पल्टा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 अगस्त। 
सैनिकों का सम्मान समर्पण की भावना का सम्मान है। किसी सैनिक को सम्मानित करने पर पूरा समाज अपने आपको गौरवांवित महसूस करता है। यह उद्गार हेमचंद यादव विवि, दुर्ग की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने आज व्यक्त किये।  डॉ. पल्टा आज  भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देषानुसार हेमचंद यादव विवि, दुर्ग द्वारा 7 अगस्त को प्रात: 11:30 बजे ’’वीरों का वंदन’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त कर रही थीं। हेमचंद यादव विवि, दुर्ग स्थित टैगोर हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव तथा एनएसएस समन्वयक, डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत षिक्षण संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है।

इसी निर्देश के परिपालन में विवि की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा द्वारा गठित समिति के निर्णय अनुसार 37 एनसीसी बटालियन, दुर्ग के कर्नल हेमंत दुबे, कमान्डिंग ऑफिसर तथा सूबेदार मेजर भूपति थापा का भी सम्मान विवि द्वारा आज बड़ी संख्या में उपस्थित विवि के अधिकारियों, महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया।

दीप प्रज्जवलन के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम का संचालन विवि के एनएसएस समन्वयक, डॉ. आर. पी. अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। कुलसचिव, श्री कुलदीप ने मेरा माटी मेरा देष अभियान के महत्व पर प्रकाष डाला। अपने सम्मान के उत्तर में कर्नल हेमंत दुबे ने विवि प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह किसी व्यक्ति विषेष का सम्मान नहीं बल्कि पूरी भारतीय सेना का सम्मान है। श्री दुबे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि वें सेना में शामिल होकर देष सेवा में अपना योगदान दें। वर्तमान में कर्नल हेमंत दुबे 37 एनसीसी बटालियन, सीजी के कमांडिंग ऑफिसर है।  

वीरों का वंदन कार्यक्रम में सम्मानित गोरखा रेजिमेंट के सूबेदार मेजर भूपति थापा ने सेना में अपनी पोस्टिंग भारत चीन सीमा के दौरान घटित विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। श्री थापा ने कहा कि सेना में रहकर देष सेवा करने का अलग आनंद है। हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय सेना में शामिल होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पहली बार एनडीए के माध्यम से महिलाओं को सेना में प्रवेश दिया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से बीआईटी, दुर्ग की छात्रा का भी चयन हुआ। यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। 

इस सम्मान समारोह में विवि की डीसीडीसी, डॉ. प्रीता लाल, शासकीय गल्र्स कॉलेज, दुर्ग की सेवा निवृत्त प्राचार्य, डॉ. शशिकांता भारद्वाज, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई की प्राचार्य, डॉ. संध्या मदन मोहन, प्राध्यापक, डॉ. रूपम अजीत यादव, साइंस कॉलेज, दुर्ग की डॉ. सपना शर्मा सारस्वत, शासकीय कन्या महाविद्यालय, दुर्ग की डॉ. अमिता सहगल, डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. रेशमा लाकेश सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थें।  


अन्य पोस्ट