दुर्ग

प्रदेश स्तरीय हांडी लूट प्रतियोगिता की तैयारी शुरू
08-Aug-2023 2:41 PM
प्रदेश स्तरीय हांडी लूट प्रतियोगिता की तैयारी शुरू

चैतन्य बघेल ने किया पोस्टर विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 8 अगस्त। छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव समाज द्वारा 10 सितम्बर को आजाद चौक, बस स्टैण्ड,गौठान मंच पाटन में आयोजित प्रदेश स्तरीय माखन हांडी लूट प्रतियोगिता की तैयारी शुरु हो गई है। जिसके पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल ने किया।

यादव समाज के गहिरा गुरु राजेश यादव ने बताया कि मक्खन हांडी लूट प्रतियोगिता का प्रथम बार आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अनेक मक्खन हांडी लूट प्रतियोगियों का समूह शामिल होंगे। जिसके लिए निशुल्क भोजन, आवास व ठहरने की व्यवस्था किए गए है। पुरुष वर्ग प्रथम पुरस्कार 21,000 रूपए( 25 फीट हाईट) महिला वर्ग प्रथम पुरस्कार 11,000 रूपये( 15फीट हाईट) बाल गोपाल प्रथम पुरस्कार 5000रूपये ,(10 फीट हाईट) रहेगा।

अन्य प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ कोसरिया अहीर यादव सेवा समाज पाटन, जिला दुर्ग द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन अवसर पर  यादव समाज के गहिरा गुरु  राजेश यादव, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश सचिव दीपाली यादव, दुर्ग जिला अध्यक्ष विजय यादव, कृष्णा भगवान मंदिर अहीर समाज रायपुरा ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष वर्षारितु यादव मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट