दुर्ग

युवा ठान ले तो पाटन विस में भाजपा के विजय अभियान को कोई नहीं रोक सकता-विजय बघेल
07-Aug-2023 7:46 PM
युवा ठान ले तो पाटन विस में भाजपा के विजय अभियान को कोई नहीं रोक सकता-विजय बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 7 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मण्डल क्षेत्र के नौजवान साथियों ने भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा व लोकमनी चन्द्राकर अध्यक्ष उत्तर मण्डल की उपस्थिति में एव युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहू के नेतृव में भाजपा प्रवेश किया। सभी कार्यकर्ताओं का भगवा गमछा एव माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

विजय बघेल ने कहा कि युवा पीढ़ी देश के सक्षम नेतृव दमदार छबि के धनी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकुशलता से प्रभावित है। युवा राजनीति में अपना अवसर तलाश रही है, उन्हें मालूम है कि हमारा देश मोदी जी और भाजपा के पास ही सुरक्षित हैं। कांग्रेस की विचारधारा सिर्फ परिवार वाद तक ही सिमट गई है। कांग्रेस में लोकतंत्र नाम की कोई विषय नही रह गया है।

राहुल गांधी अपने आप को युवा कहता है और विदेश में जाकर भारत देश की बुराई करते थकते नहीं है।

कांग्रेस एक ऐसा युवा को अपना नेता बना के रखी है जो सिर्फ देश को बदनाम करने के लिए काम करता है। क्षेत्र की युवा साथी कांग्रेस की रीति नीति को नकारते हुए भाजपा के लोकतांत्रिक प्रणाली से प्रभावित होकर प्रवेश कर रहे है। इन्हीं युवाओं के भरोसे भाजपा पाटन विधानसभा में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी। अभी क्षेत्र के बहुत सारे युवा साथी आने वाले दिनों में भाजपा प्रवेश करेगी। कांग्रेस में सिर्फ भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता अपने आपको बंधवा मजदूर की तरह महसूस करते है। सभी युवा साथियों का भाजपा में स्वागत और अभिनंदन है। आप सभी साथियों के मान सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। पार्टी के हित लगातार आप करते रहेंगे सभी को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ।

उत्तर मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर युवा साथी अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार है। आज का युवा कल देश का भविष्य है। भाजपा ऐसी पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता का सपना पूरा होता है। यहां परिवार वाद की कोई स्थान नहीं है। भाजपा पार्टी एक छोटे से कार्यकर्ता को भी अपना नेता बना देती है।

कार्यक्रम का संचालन कैलाश यादव एवं आभार हर्षा चंद्राकर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जितेंद वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष, सच्चिदानंद उपासने प्रभारी पाटन विधानसभा, दयाराम साहू बैठक प्रभारी, संजय बघेल, हर्षा चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द चंदेल, दिलीप साहू जिला उपाध्यक्ष, कमलेश साहू, सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट