दुर्ग

मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपाई हुए गिरफ्तार
05-Aug-2023 4:04 PM
मुख्यमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे भाजपाई हुए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 5 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का युवा संवाद का कार्यक्रम भिलाई शुक्रवार को प्रायोजित था। भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की मार्गदर्शन में इस युवा संवाद कार्यक्रम अपनी बात रखने युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे युवा साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल में पहुँच रहे थे।

परंतु पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले से ही रास्ते में हमेशा की तरह युवाओ को उनके अधिकारों का हनन करते हुए अवरोध लगाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता को रोकने का प्रयास किया गया। फिर भी युवा मोर्चा अवरोधक को पार करते हुए। कार्यक्रम स्थल में पहुँच गए थे वहाँ पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के युवाओं से संवाद कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से संवाद करने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे थे लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के तरफ से हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बेरोजगारी भत्ता पीएससी घोटाला राशन दुकानों की कालाबाजारी जैसे मुद्दों पर सवाल पूछने मुख्यमंत्री से पहुंचे थे जयंती स्टेडियम कार्यक्रम स्थल पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा रोका गया नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आगे बढ़े पुलिस बैरिकेड को तोडक़र कार्यक्रम स्थल के गेट तक पहुंचे वह मुख्यमंत्री से मिलने नहीं देने पर मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाया गया।

पार्षद पीयूष मिश्रा चावल घोटाले पर भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबों के चावल चोरी कर रही है सरकार राशन दुकानों में भारी भ्रष्टाचार कांग्रेस नेताओं द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर अमित मिश्रा, पार्षद पीयूष मिश्रा, जोगेंदर शर्मा,नोहर वर्मा, विनोद गुप्ता, रोहन सिंह, मयंक गुप्ता, विक्की, मनीष काले,  राम शर्मा, राहुल झा व निखिल सोनी, जयंत शर्मा, नवीन सिंह, नरेंद्र निर्मलकर, किशन साहू ,अरविंद सिंह,प्रेम शंकर पासवान, विक्की यादव,सुभाष शर्मा,विकास सिंह, दुर्गेश यादव, बॉबी दास, रविंद्र यादव, बंटी चंदेल, अनिल बनिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।


अन्य पोस्ट