दुर्ग
दुर्ग, 4 अगस्त। जिला सरयूपारीण छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा द्वारा सावन उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ विविध फलदार पौधे लगाए गए। अध्यक्ष सुमन पांडे ने विभिन्न प्रतियोगिता रखी जिसमें हमर दुर्ग की प्रतियोगिता दुर्गेश नंदिनी दुबे जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सावन क्वीन में प्रथम स्थान तूलिका तिवारी को प्राप्त हुआ। हरिहर दुर्ग में प्रथम स्थान मंजू पांडे ने प्राप्त किया गड़बो नवा छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान अपर्णा चौबे ने प्राप्त किया हमरदुर्ग प्रतियोगिता में क्रमश: आशा शुक्ला, संगठन सचिव शैल किरण शुक्ला मीना पांडे, संध्या तिवारी ने स्थान प्राप्त किया तत्कालिक सावन गीतों में क्रमश: भारती तिवारी मीना पांडे अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा विजेता रहे। तत्पश्चात अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा बीपी पांडे सचिव प्रदीप पांडे के साथ ठगड़ा बांध के किनारे आंवला जामुन बेल आम नीम सहित 25 फलदार पौधे लगाए गए, जिस को संरक्षित रखने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत तिवारी नरेंद्र तिवारी हिमांशु शुक्ला सहीत समाज के लोग उपस्थित थे सभी महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित किया गया आभार प्रदर्शन हिमांशु द्विवेदी द्वारा किया गया।