दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 3 अगस्त। दुर्ग ग्रामीण के प्रमुख गांव खम्हरिया, मंचादुर एवं कुथरेल में विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने लोगों की समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण वाले प्रकरणों का निराकरण किया।
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र की आम जनता की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के वृहद स्तर पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के प्रमुख गांव खम्हरिया, मंचादुर एवं कुथरेल में किया गया। खम्हारिया शिविर में 177 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 149 आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया , वहीं 28 प्रकरणों के लिए अग्रिम क्रियान्वन के लिए प्रकिया जारी है, वहीं मंचादुर में 100 आवेदन प्राप्त, जिसमें 83 आवेदन का निराकरण और 17 आवेदन लंबित है ग्राम कुथरेल में 143 आवेदन में 111 आवेदनों का निराकरण वही 32 प्रकरणों के लिए अग्रिम क्रियान्वन के लिए प्रकिया जारी है।
शिविर में क्षेत्र के विधायक ताम्रध्वज साहू और अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे उपस्थित रहे और क्षेत्र की आम जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। कई समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया गया।
ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ देने का प्रयास कर रही है, ताकि कमजोर वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके।
जन समस्या निवारण शिविर को सफल बनाने में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेन्द्र साहू, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख , कृषि सभापति योगीता चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ , जनपद सदस्य लेखन साहू, अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे, जनपद सी ई ओ शैलेश भगत , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र साहू , जिला सचिव प्रदीप चन्द्राकर,विधायक प्रतिनिधि डा पिलेश्वर साहू,जामवंत गज़पाल,नंदकुमार साहू,दिवाकर गायकवाड़, सरपंच खम्हारिया सुखीराम यादव, सरपंच धनोरा मनीष साहू, सरपंच कोकड़ी प्रमिला साहू, सरपंच कोडिय़ा चंद्रभान सारथी, सरपंच पाउवारा वामन साहू, भरदा सरपंच पोषण ठाकुर,अछोटी सरपंच घनश्याम दिल्लीवार,कुथरेल सरपंच राजश्री प्रेरणा प्रदीप चन्द्राकर, कोनारी सरपंच भरत चन्द्राकर,भानपुरी सरपंच राजू देशमुख,कोलिहापुरी सरपंच ज्वाला प्रसाद देशमुख,जंजगिरी सरपंच रेखा अजय चतुर्वेदी,रिसामा सरपंच गीता बैकुठं महानंद, पाऊवारा सरपँच वामन साहू, पुरई उपसरपंच शीतला ठाकुर, हनोदा तेजराम चंदेल,खोपली मंजू वर्मा,करगाडीह घनश्याम गज़पाल,घुघुसिडीह गोवर्धन बारले, कातरो मंजू यदु, साहू,टिकेंद्र ठाकुर,दिलीप साहू,पोषण साहू, प्रमिला साहू, केशरी बाई साहू,सहित आसपास सरपँच गण मौजूद थे।सभी विभागों से संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।