दुर्ग
दुर्ग, 2 अगस्त। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विकासखण्ड धमधा के विधानसभा क्षेत्र साजा में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक श्री रविन्द्र चौबे की अनुशंसा पर 4 निर्माण कार्यो के लिए 14 लाख 99 हजार 799 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र साजा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ाडीह पुराना बड पेड़ के पास चबूतरा निर्माण, टाईल्स एवं ग्रील लगाने के कार्य हेतु 5 लाख रूपए के कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति की गई है।
इसी प्रकार ग्रा.पं. रूहा शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 3 लाख, ग्रा.पं. मडिय़ापार राम मंदिर के पास मंच निर्माण हेतु 1 लाख 99 हजार 799 रूपए एवं ग्रा.पं. घोटवानी के आश्रित ग्राम धुमा गौठान में शेड निर्माण हेतुु 5 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति की गई है।