दुर्ग

10 विकास कार्यों के लिए 35 लाख 29 हजार की मंजूरी
02-Aug-2023 2:51 PM
10 विकास कार्यों के लिए  35 लाख 29 हजार की मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 अगस्त। कलेक्टर  पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (शहरी) एवं दुर्ग (ग्रामीण) में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर 10 निर्माण कार्यो के लिए 35 लाख 29 हजार 693 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिसमें वि.स. क्षेत्र दुर्ग (शहरी) हेतु 25 लाख 99 हजार 766 एवं वि.स. क्षेत्र दुर्ग (ग्रामीण) हेतु 9 लाख 29 हजार 927 रुपए के विकास कार्य शामिल हैं।

    जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र दुर्ग (शहरी) के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 शंकर नगर दुर्ग में नाली निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 838 रुपए, वार्ड क्रमांक 3 गया नगर स्थित खेल मैदान में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण हेतु 5 लाख, वार्ड क्रमांक 23 प्रोफेसर कॉलोनी दीपक नगर दुर्ग के सांस्कृतिक भवन के सामने पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 3 लाख, वार्ड क्रमांक 57 उरला सुंदर नगर, दुर्ग के मेन रोड के हुकुमचंद सेन के मकान तक नाली व सीसी रोड निर्माण हेतु 4 लाख 99 हजार 928 रुपए एवं वार्ड क्रमांक 57 शनिदेव मंदिर के पास संस्कृतिक भवन निर्माण हेतु 8 लाख रुपए के कार्यों की स्वीकृति की गई है।


अन्य पोस्ट