दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अगस्त। नगर निगम भिलाई के 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 7 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए।
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त के बाद आप समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने।
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना किए और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की
62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम भिलाई के रवि शंकर महलवार आ. घासीराम महलवार राजस्व निरीक्षक जोन 5, कौशिल्या बाई गणेश स्वच्छता पर्यवेक्षक जोन 3, सुरेन्द्र कुमार वैष्णव आ. स्व. शंकरलाल वैष्णव पम्प सहायक जोन 4, ध्रुवनारायण तिवारी आ. सोहन लाल तिवारी चेनमेन राजस्व विभाग, रिखीराम आ. स्व. अघनू सफाई कामगार जोन 5, थान सिंह आ. कलवा राम सफाई कामगार वाहन शाखा एवं किशन बहादुर आ. हरक बहादुर चैकीदार प्रथम अपीलीय कक्ष सहित 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गई। बिदाई समारोह में बसंत देवांगन, संजय शर्मा, राज सच्चर, रोहित बंजारे, दिनेश बेलचंदन मोहन्ति, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।