दुर्ग

भिलाई निगम में चलाया जा रहा है रोका-छेका अभियान
01-Aug-2023 3:50 PM
भिलाई निगम में चलाया जा रहा है रोका-छेका अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 अगस्त। शासन की योजना रोका छेका के अंतर्गत सडक़ पर आवारा घुमने वाले तथा सडक़ में बैठने से यातायात को प्रभावित करने वाले पशुओं की धड़पकड़ की कार्रवाई निगम के अमला द्वारा आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर की जा रही है।

सडक़ों पर पशुओं के कारण होने वाले दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रोका छेका अभियान चलाये जाने के निर्देश है, निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निगम की टीम गठित कर सडक़ों पर आवारा घुमने वाले तथा झुण्ड बनाकर सडक़ के बीचो बीच बैठकर यातायात को प्रभावित करने वालो मवेशियों को पकडक़र गौठान में रखने को कहा है।

इसी कड़ी में निगम का राजस्व अमला नेहरू नगर चौक से डबरापारा खुर्सीपार चौक तक जी.ई.रोड के दोनों तरफ सडक़ पर घुमने वाले तथा समुह में बैठे पशुओं को पकडक़र काउ कैचर के माध्यम से गौठान में छोड़ रहे है।

 ताकि यातायात में कोई बाधा न आये टीम द्वारा शहर के भीड़ भरी सडक़, बाजार व व्यवसायिक क्षेत्रों से भी पशुओं की धडक़पड़ कर रही है। विगत एक माह में 134 गाय और 129 सांड को पकडक़र गौठान में रखा जा चुका है।

आयुक्त ने नगर के पशुपालकों से अपील करते हुए कहा है, कि सघन बस्ती के बीच संचालित खटालों को बंद कर रखें। पशुपालक अपने मवेशियों को सडक़ो पर आवारा न छोड़े ऐसा पाये जाने पर निगम में दण्ड अधिरोपित किये जाने के प्रावधान है।

निगम ने गौ सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थाओं से कहा है कि पशुओं से होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए रेडियम पट्टी पशुओं को लगाने हेतु निगम को सहयोग प्रदान करें ताकि अंधेरे में वाहन चालक दुर से पशुओं की पहचान कर सुरक्षित यात्रा कर सके।


अन्य पोस्ट