दुर्ग

असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
01-Aug-2023 3:50 PM
असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने भाजपा ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष  ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन व भारतीय जनता पार्टी कैंम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, व अन्य पदाधिकारी के नेतृत्व मे भिलाई शहर मे चल रहे  असामाजिक गतिविधियों के संचालन पर रोक लगाने हेतु नगर  पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा गया। जल्द कार्रवाई की मांग की गयी। ज्ञापन मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष

ब्रजेश बिचपुरिया ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आये दिन चोरी कि घटनाये चाकूबाजी आम बात हो गयी है। गली-गली मे कबाड़ी कि दुकाने खुलने से चोरी कि घटनाये बढ़ गयी है। शहर में सट्टा आम बात हो गयी है। शहर में शराब कि अवैध बिक्री बढ़ गयी है। आदि और भी समस्याओं से शहर व्याप्त हो चुका है।

केम्प मण्डल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हुये कहा कि एक माह के भीतर इन पर कार्रवाई करते हुये पूरी तरह रोक लगायी जाय। अन्यथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा छावनी थाना का घेराव किसी भी दिन किया जायगा इसकी संपूर्ण जबाबदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू , जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा ,जिला मंत्री विजेंद्र सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशीक, अशोक गुप्ता, लतेल यादव, तरुण सिंह, नवीन सिंह,पार्षद लक्ष्मी साहू ,पार्षद शकुंतला साहू ,पार्षद ईश्वरी नेताम, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र दिवाकर, प्रमिला दुबे, युवा मोर्चा प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा,सरोज सिंह,भारती,संजय जायसवाल, उपस्थित रहे। जानकारी भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।


अन्य पोस्ट