दुर्ग

विधायक वोरा सम्मानित करेंगे शहर के गायक कलाकार को
01-Aug-2023 3:27 PM
विधायक वोरा सम्मानित करेंगे शहर के गायक कलाकार को

विधायक सम्मान से सम्मानित होंगे कलाकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 अगस्त। शहर में गीत-संगीत को बढ़ावा देने व कलाकारों को प्रोत्साहन देने हेतु शहर भर के गायक कलाकारों एवं गीत संगीत से जुड़ी संस्थाओं को शहर के लोकप्रिय विधायक अरुण वोरा द्वारा विधायक सम्मान से नवाजा जाएगा।

छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं संरक्षक विमल चंद तिवारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से शहर में गीत-संगीत को बढ़ावा देने के लिए शहर की कई संस्थाओं द्वारा गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन कर शहर वासियों को मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय गायक कलाकारों को भी अपने मंच के माध्यम से मौका देकर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के सक्रिय विधायक अरुण वोरा ने संस्थाओं एवं कलाकारों को सम्मानित करने की घोषणा की थी। जिस पर विधायक ने अपनी सहमति प्रदान की है।

इन्हीं संस्थाओं में प्रमुख रूप से साईं म्यूजिकल ग्रुप, कोशिश स्टार म्यूजिकल ग्रुप, द  रैन ड्रॉप, तराना म्यूजिकल, रफी फाउंडेशन,स्वरांजलि ग्रुप, सुरधारा म्यूजिकल ग्रुप, चौपाल संगीत ग्रुप,छत्तीसगढ़ मंच एवं अन्य ग्रुप के गायक कलाकारों तथा शहर के अन्य गायक कलाकारों को संगीतमय कार्यक्रम में विधायक द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीमित साधनों के बावजूद यहां के संस्थाओं द्वारा अपने प्रयासों से शहर में गीत संगीत को जीवित रखे हुए हैं। संगीत से जुड़ी संस्थाओं एवं शहर के गायक कलाकारों ने विधायक द्वारा सहमति देने पर हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट