दुर्ग

नवजात शव मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
28-Jul-2023 3:55 PM
नवजात शव मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 जुलाई।
पुलगांव थाना अंतर्गत तीन महीने पहले मिले नवजात के शव मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 315 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना 6 अप्रैल की है। सिद्धर्थ नगर निवासी मुकेश कास्या ने घटना के संबंध में शिकायत की थी। मुकेश ने पुलिस को बताया कि शिवनाथ नदी रोड ग्राम पीपरछेडी के तरफ घूमने गया था। तभी ग्राम पिछड़ी के रहने वाले सोहेल  ग्राम पीपरछेड़ी पुल के नीचे एक मृत पड़े नवजात शिशु  पर नजर पड़ गई। इस पर आवाज देकर लोगों को बुलाने लगा। इस पर मुकेश भी मौके पर पहुंच गया। वहां करीब 5 माह का नवजात शिशु मृत पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।


अन्य पोस्ट