दुर्ग
कोरियर सर्विस एक्टिवेट करने का हवाला देकर भेजा लिंक, टच करते ही खाते से निकले 1 लाख रुपए
28-Jul-2023 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 जुलाई। कोतवाली दुर्ग पुलिस ने एक लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी मामले में अज्ञात के धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साइबर ठग ने कोरियर सर्विस एक्टिवेट करने का हवाला देकर लिंक भेजकर खाते से एक लाख की रकम उड़ाई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण मेें बैगापारा गोवर्धन चौक निवासी वेदप्रकाश साहू के साथ ऑनलाइन ठगी की घटना करीब पांच महीने पहले हुई थी। 8 फरवरी की शाम उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद कोरियर कंपनी ब्लू डॉट का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उसके पास एक ब्लू डॉट कोरियर का मैसेज आएगा, जिसको एक्टिव करना है। उसकी बात मानकर मोबाइल पर आए लिंक को टच कर दिया। इसके उसके पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट से एक लाख निकल गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे