दुर्ग

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के बैनरतले 131 यूनिट ब्लड डोनेशन
28-Jul-2023 3:25 PM
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के बैनरतले 131 यूनिट ब्लड डोनेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जुलाई। बुधवार को मुस्लिम हाल तकिया पर दुर्ग मैं अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन दुर्ग के बैनर तले यादें मौला हुसैन वा करबला के उन 72 शहीदों की याद मैं मुस्लिम समाज ने 131 यूनिट ब्लड डोनेशन कर के अपने मौला हुसैन वा करबला वालों को कुछ इस  तरहा याद किया करबला में जिस तरहा मौला हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपनी ओर अपने घर वालों की दीन के खातिर कुराबनी दी। उसी उन कुर्बानी को याद करते हुए मुस्लिम समाज के लडक़ों के साथ समाज की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और उन्होंने भी ब्लड डोनेशन किया और जरूरत मंद लोगों के जिंदगी का हिस्सा बने मैं अपना योगदान दिया।

ब्लड डोनेशन में अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी दुर्ग के सदर मोहम्मद अजहर पटेल, सीटीबी फाउंडेशन के अध्यक्ष मो.आरिफ अशरफी तिगाला अक्सा मस्जिद के सदर मो शरीफ़ खान,मो इशाक अली मो शाहिद भिंसरा, सैयद कैफ अली मो लतीफ खोखर मो जुनैद आज़मी मो अहमद चौहान मो नदीम खान मो जुनैद खान मो अरशद भिंसारा मो अकरम कुरेशी मो इम्मू मोहम्मद फिरोज खोखर मो लक्की मो जुनैद चौहान मो जावेद रजा मो पप्पू मो रजा गहलोद मो अल्ताफ चौहान मो पप्पू भाई मो मोहसिन मो सकील चौहान मो शिब्बू भिनसरा पप्पू खान तहसीन शेख  अंजुम गहलोद निशा परवीन रुबीना फातिमा फरहीन तिगाला फातिमा गहलोद इन लेडिसो ने भी हिस्सा लिया और मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।

नवदृष्टि फाउंडेशन के  राज आढ़तिया, विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित रहे व रक्तदान प्रक्रिया में सहयोग किया। रक्तदान शिविर में जयदीप ब्लड बैंक के कर्मियों ने सहयोग किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों ने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन दुर्ग के सदस्यों को साधुवाद दिया।


अन्य पोस्ट