दुर्ग

तलवार लेकर धमकाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
28-Jul-2023 3:10 PM
तलवार लेकर धमकाने वाला  आदतन बदमाश गिरफ्तार

दुर्ग, 28 जुलाई। कचरा भट्टी के पास आने-जाने वाले लोगों को तलवार लेकर धमकाते हुए आदतन बदमाश को एन्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट ने पकडक़र वैशाली नगर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 धारदार तलवार व 1 चाकू बरामद किया है।

उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा ने बताया कि आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुए अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान विशेष सूत्रों से पता चला कि अर्जुन नगर केम्प 1 निवासी चंदन सिंह उर्फ चन्दू डॉन कचरा भ_ी जाने वाले रोड पर जवाहर नगर में आने-जाने वाले लोंगो को अपने हाथ में एक धारदार तलवार लेकर, तलवार लहरा-लहरा कर डरा धमका रहा है। सूचना पर टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर चंदन सिंह उर्फ चन्दू डॉन को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार व कमर में खोचकर रखा एक धारादार चाकू जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट