दुर्ग
दुर्ग, 28 जुलाई। सूने मकान का ताला तोडक़र लाखों के जेवरात पार करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। भिलाई तीन टीआई मनीष शर्मा ने डोंगरे कालोनी पंचशील नगर निवासी हेमा सावलन के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात ने लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिया है। महिला के पति दुबई में कार्यरत है। घर में कोई नहीं होने से महिला ताला लगाकर पड़ोसी के मकान में सोने गई थी। सुबह होने पर मकान का ताला टूटा पड़ा मिला घर का सारा सामान बिखरा। आलमारी में रखे कई जेवरात पार होना बताया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 3 तोले का नेकलेस, एक रानी हार 3 तोला, सोने की 3 चैन, 4 सोने की चुड़ी, 5 तोला का झूमका और दो अंगूठी घर से गायब है। चोरी हुए जेवरातों की कीमत करीब 8-9 लाख रुपए का बताया जा रहा है। पुलिस आसपास में लगे सीसी कैमरों को खंगाल रही है। जिसमें चोरी करने वाले आरोपियों की जानकारी मिल सकती है।