दुर्ग
बिजली गिरने से महिला की मौत
22-Jul-2023 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 जुलाई। नंदनी थाना अंतर्गत खेत में कम कर रही महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस संबंध में नंदिनी थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि उलूपी बाई 30 वर्ष पति नरसिंह वर्मा निवासी ग्राम हरदी 21 जुलाई की शाम लगभग 5.30 बजे खेत से काम करके चार-पांच अन्य महिलाओं के साथ वापस घर जा रही थी।
इसी दौरान खेत में ही उलूपी बाई के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य महिलाएं सुरक्षित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे