दुर्ग
सुरीत साहू का निधन
22-Jul-2023 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमधा, 22 जुलाई। ग्राम पंचायत राजपुर विकासखण्ड धमधा निवासी सुरीत साहू (छोटू) (51 वर्ष) का शुक्रवार को निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे सीने में दर्द उठने से धमधा शासकीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने जिला अस्पताल रिफर किया। रास्ते में कौडिय़ा में हृदयघात से निधन हो गया। एम्बुलेंस में उपस्थित चिकित्सक फिर भी दुर्ग ले गए, जहां पर पीएम किया गया। सुरीत साहू भरा-पूरा परिवार को छोडक़र चले गए। वे रूपेश, मुकेश, लाला, के पिता और धमधा निवासी डॉ. दिनेश साहू के जीजा थे। उनका अंतिम संस्कार आज गांव के मुक्तिधाम में किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे