दुर्ग
लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसूईया को कैप्टन रैंक
21-Jul-2023 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 21 जुलाई। 8 सीजी गल्र्स बटालियन एनसीसी रायपुर में कमांडिग ऑफिसर कर्नल अश्विनी सिन्हा एवं मेजर प्रवीण कुमारी एडम आफिसर द्वारा लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसूईया जोगी एनसीसी आफिसर शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई को कैप्टन रैंक प्रदान किया गया।
डॉ. अनुसूईया जोगी की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे ने महाविद्यालय परिवार एवं उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा बधाइयाँ व शुभकामनाऐं दी गई। ज्ञात हो कि एनसीसी आफिसर कैप्टन अनुसूईया जोगी को 2018-19 में एडीजी स्तर पर बेस्ट ए.एन.ओ. का अवार्ड मिल चुका है। वह सतत रूप से ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे