दुर्ग
सुपेला अंडरब्रिज में भरा पानी, आवाजाही बंद
21-Jul-2023 3:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 जुलाई। लगातार हुई बारिश से प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला वाले अंडरब्रिज में पानी भर गया है। यहां स्टापर लगाकर आना-जाना बंद करवा दिया गया है। आज सुबह से लोग अंडरब्रिज तक पहुंच कर लौट रहे हैं।
ज्ञात हो कि सुपेला रेलवे क्रासिंग पर अंडरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं नेहरू नगर अंडरब्रिज से आवागमन चौक पर सौंदर्यीकरण के नाम पर रोक दिया गया है। चंद्रा-मौर्या वाला अंडरब्रिज हल्की बारिश में ही साथ देना बंद कर देता है। इन परिस्थितियों में पटरी पार आने-जाने के लिए फिलहाल नेहरू नगर ओवर ब्रिज ही विकल्प बचा है। आज दिन भर बारिश हुई तो संकट और गहरा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे