दुर्ग

पौधों की सुरक्षा का प्रबंध करने महापौर ने दिए निर्देश
20-Jul-2023 3:41 PM
पौधों की सुरक्षा का प्रबंध करने महापौर ने दिए निर्देश

भिलाई नगर, 20 जुलाई। हरियर छत्तीसगढ़ अभियान के तहत प्रारंभ हुआ पौधारोपण अभियान भिलाई चरोदा निगम में आगामी एक माह तक जारी रहेगा। इसी विषय पर महापौर निर्मल कोसरे द्वारा निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी की उपस्थिति में समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम वृक्षारोपण के साथ नए लगाए जा रहे छोटे पौधो की सुरक्षा की भी व्यवस्था करे।

केवल वृक्षारोपण से हरियर छत्तीसगढ़ अभियान सफल नही होगा। जो पौधे संरक्षित रह गए और बड़े हो गए वही कल छाया-फल और वातावरण को शुद्धता प्रदान करेंगे। इस कारण ट्री गार्ड एवं अन्य उपक्रमों से नए रोपित किये जा रहे पौधे की सुरक्षा के उपाय किये जाए।

श्री कोसरे द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आयुक्त अजय त्रिपाठी ने सभी वार्ड प्रभारी उप अभियंता एवं राजस्व कर्मचारी सहित फिल्ड वर्कर्स से नए लगाए गए पौधो को कवर कर सुरक्षित रखे जाने के उद्देश्य से ट्री गार्ड लगाने के आदेश प्रदान किये हैं।


अन्य पोस्ट