दुर्ग

बारिश से पुराना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, गंडई-कवर्धा मार्ग पर आवाजाही बंद
19-Jul-2023 8:04 PM
बारिश से पुराना पुल हुआ क्षतिग्रस्त, गंडई-कवर्धा मार्ग पर आवाजाही बंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 19 जुलाई। चार दिन से लगातार भारी बारिश से धमधा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। यही नहीं सडक़े उखडऩे लगी है। पुल धसने लगी है।

धमधा से होकर गंडई-कवर्धा मार्ग ग्राम बिरझापुर के समीप एक पुल धसने लगी है। इससे आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। पुलिया धसने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को हुई, तुरंत ही इस पुल में देर रात तक देखरेख के साथ ही नाकाबंदी कर दिया गया। आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

मौजूद अधिकारी पीडब्ल्यूडी विभाग पुलिस अधिकारी राजस्व अधिकारी निगरानी में पुल में बैरिकेड लगाकर आवागमन को रोक दिया गया है। खबर बनाते तक कोई भी जान माल की हानि नहीं हुई थी।


अन्य पोस्ट