दुर्ग

हरेली तिहार पर कई आयोजन विजेता बच्चों का सम्मान
18-Jul-2023 3:14 PM
हरेली तिहार पर कई आयोजन  विजेता बच्चों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 18 जुलाई। सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज द्वारा भव्य हरेली तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें सर्व प्रथम छत्तीसगढ के कृषि वेशभूषा यंत्रों की पूजा अर्चना की गई। साथ में सर्व समाज द्वारा पौधा रोपण किया। उसके बाद विभिन्न प्रकार के खेल व बच्चों का संस्कृति कार्यक्रम हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागीय बच्चों का सम्मान किया।

 मुख्यतिथि प्रदेश के गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू  ने नगर वासी को छत्तीसगढ़ प्रथम हरेली तिहार की बधाई देते हुए आगे कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ में हर्ष उल्लास के साथ हरेली तिहार मनाया जा रहा है। हरेली  के दिन ही छत्तीसगढ़ की यंत्रों की पूजा अर्चना किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरा छत्तीसगढ़ के खेल को अधिक महत्व दिया जा रहा है। सरकार की छत्तीसगढ़ के संस्कृति व पारंपरिक खेलो को आगे  करने का काम किया जा रहा है। पहले एकड़ पिछे 15 क्विंटल धान खरीदी किया जाता रहा था। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एकड़ पिछे 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा जिससे किसानों को अधिक फायदा होगा।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री चितेंद्र साहू नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड पार्षद प्रहलाद वर्मा ,संजय गोस्वामी ,राकेश साहू सुरता सिंग ,नगर अध्यक्ष बहादूर नेताम, भीषम हिरवानी,ऋषि साहू ,भावेश साहू समाज सेवी रोहित साहू ,कुमार साहू,दिनेश साहू,कैलाश देवांगन खिलवान साहू, प्रहलाद सिंहा, शुभम संतोष माणिक आदि उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट