दुर्ग

आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव
16-Jul-2023 10:27 PM
आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 16 जुलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी में शनिवार को  वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

प्राचार्य मिनी गोपीनाथन ने अपने उद्बोधन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और  स्वयं एक पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 इस कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी छात्र छात्राओं ने बेहद उत्साह से भाग लिया। सभी बच्चों ने अपने-अपने घरों से पौधे लाकर विद्यालय प्रांगण में रोपित किया तथा इन को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण के साथ ही बच्चों को स्वच्छता का महत्व भी बताया गया जिससे कि वे अपने घर तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखें  साथ ही नो प्लास्टिक अभियान के तहत प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर भी  चर्चा की गई और उन्हें प्लास्टिक के स्थान पर अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की सलाह दी गई।

इस कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर भी बनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने हरे रंग का वस्त्र पहना हुआ था तथा बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों  द्वारा गेड़ी चलाया गया। इस प्रकार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  विद्यालय प्रांगण में वन महोत्सव संम्पन्न हुआ।


अन्य पोस्ट