दुर्ग
आंदोलन की सफलता को लेकर भाजपा पार्षदों की हुई संयुक्त बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जुलाई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे समीप आ रहा है वैसे वैसे भाजपा अब भूपेश सरकार व उनके कांग्रेस विधायको के खिलाफ और अधिक आक्रमक व मुखर हो रही है।
इसी परिपेक्ष्य में भाजपा की प्रदेश व्यापी कार्यक्रम कांग्रेस विधायक के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के खिलाफ 9साल की नाकामी को लेकर आरोप पत्र जारी कर 20 जुलाई को आयोजित जंगी प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कार्यक्रम संयोजक शिव चंद्राकर की अध्यक्षता में आज जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा के वर्तमान पूर्व व छाया पार्षदों की संयुक्त बैठक संपन्न है जिसमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक प्रीतम साहू जिला महामंत्री ललित चंद्राकर सुरेंद्र कौशिक जिला भाजपा उपाध्यक्ष के एस चौहान पूर्व सभापति दिनेश देवांगन कार्यक्रम प्रभारी अनूप गटागट नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षद गण उपस्थित थे ।
इस अवसर पर बैठक में सभी भाजपा पार्षदों व पूर्व पार्षदों को विधायक वोरा के खिलाफ उनकी नाकामियों व समस्याओं को एकत्र कर 20 जुलाई को आरोप पत्र के रूप में घोषित करने तैयारी के साथ बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का लक्ष्य दिया गया जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार की सभी कांग्रेस विधायक अपने क्षेत्र में विकास कराने में नाकाम साबित हुए हैं जिसे उजागर करना भाजपा का नैतिक दायित्व है और दुर्ग शहर विधानसभा में विधायक अरुण वोरा ने जनता को कोई उपलब्धि नहीं दे पाए है पूर्व विधायक व विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू ने कहा की शहर में अरुण वोरा के 9साल की कार्यकाल उपलब्धि शून्य है इतने लंबे समय तक विधायक रहने के बाद भी शहर को कोई बड़ी परियोजना नही मिल पाई है इस नाकामी को उजागर करना जरूरी है कार्यक्रम संयोजक शिव चंद्राकर ने कहा की विधायक वोरा के झूठे वादों से जनता ऊब गई है घपले घोटाले व भ्रष्टाचार शहर की पहचान बन गई है और अब समय आ गया है कि जनता को इसकी सच्चाई बताया जाए इसलिए 20जुलाई को आयोजित जंगी प्रदर्शन में भाजपा विधायक वोरा के खिलाफ आरोप का पुलिंदा जारी करेगी।
बैठक में पूर्व सभापति देव नारायण तांडी पार्षदगण नरेंद्र बंजारे,कांशीराम कोसरे चंद्रशेखर चंद्राकर देवनारायण चंद्राकर गायत्री साहू नरेश तेजवानी अरुण सिंह शिवेंद्र परिहार ओम प्रकाश सेन मनीष साहू अजीत वैद्य चमेली साहू मीना सिंह लीना दिनेश देवांगन कविता तांडी शशि साहू हेमा शर्मा कुमारी साहू पुष्पा गुलाब वर्मा द्वारका साहू शंकर दमाहे लता ठाकुर नरेंद्र चंदेल उमेश यादव विजय जलकारे दीपक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।