दुर्ग
पिन चेंज कर यूपीआई से भी निकाले रुपए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 जुलाई। सिरसाकला स्थित पार्थिवी कॉलेज में प्रतियोगी परीक्षा देने पहुंचीं शिक्षक नगर कोहका भिलाई निवासी छात्रा की स्कूटी का डिक्की लॉक खोल अज्ञात आरोपी ने 30 हजार का मोबाइल, बैंक एटीएम कार्ड और कैश 5 हजार रूपये पार कर दिए हैं। आरोपी ने पेटीएम का पिन बदल छात्रा के बैंक खाते से 800 रूपये भी निकाले लिए हैं। घटना की सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस ने कल रात पीडि़त शिल्पी देवांगन (24 वर्ष) की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की है।
एएसआई सुभाष कुमार ने बताया कि छात्रा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हंै। वह अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 07-7771 से बैंक भर्ती की परीक्षा दिलाने पार्थिवी कॉलेज सिरसाकला गई और गाड़ी को कॉलेज के पार्किंग में करीब 11 बजे खड़ी कर अपने मोबाईल एवं हैंड पर्स जिसमें एसबीआई, यूको और बैंक बड़ौदा का एटीएम कार्ड तथा कैश 5000 रूपये था, डिक्की में लॉक कर दिया था। करीबन पौने 3 बजे परीक्षा दिलाकर वापस आकर देखा कि मोबाइल व हैंड पर्स मोबाइल का लॉक तोडक़र अज्ञात आरोपी ले गए हैं। इस दौरान छात्रा के मोबाइल से यूपीआई का पिन चेंज कर बैंक खाता से 800 रूपये भी निकाले गए हैं।