दुर्ग

अतिक्रमण, बिना अनुमति गुमटी या ठेला लगाने की जानकारी प्रभारी तक पहुंचाएं-आयुक्त
14-Jul-2023 3:32 PM
अतिक्रमण, बिना अनुमति गुमटी या ठेला लगाने की जानकारी प्रभारी तक पहुंचाएं-आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 जुलाई।
निगम आयुक्त भिलाई-चरौदा द्वारा गुरुवार 13 जुलाई को राजस्व विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक लेकर अनेक मुद्दों पर दिशा निर्देश प्रदान किए गए। 
सहायक राजस्व अधिकारी अरूर्णिमा दुबे की मौजूदगी में सभी सहायक राजस्व निरीक्षको से निगम आयुक्त ने कहा कि आप राजस्व से जुड़े हुए कर्मचारी अपने अपने वार्ड को संपूर्ण जानकारी रखते है। जिस किसी स्थान पर अतिक्रमण हो रहा हो किसी नागरिक अथवा संस्था द्वारा मुरूम, रेत, गिट्टी अथवा डिस्मेंटल रोड पर फैलाकर यातायात बाधित किया जा रहा हो, अवैध अनाधिकृत निर्माण किया गया हो, गुमटी और ठेला बिना अनुमति के लगाया गया हो तो अविलंब उसकी जानकारी अपने प्रभारी तक पहुंचे। 

निगम आयुक्त ने जारी किये आदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए बाजार, सडक़ किनारे, व्यवसायिक परिसरो, सार्वजनिक स्थानों एवं प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा इस पर अवज्ञा करने वालों की विरूद्ध कार्रवाई किए जाने सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया है। 

सहायक राजस्व निरीक्षको द्वारा निरीक्षण उपरांत दिये गये प्रतिवेदन के आधार पर व्यवस्था बिगाडऩे वालों पर कार्रवाई की जायेगी। 
बैठक में सहायक राजस्व निरीक्षक, कन्हैया सोनी, सरोजनी यदु, अर्जुन पाल, बंत वर्मा, अशोक शर्मा, शत्रुहन सिन्हा, संतोष सिन्हा, पदुम देशलहरे, दिलीप देवांगन, रामचंद्र निषाद, राजेन्द्र, दुष्यंत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट