दुर्ग

नाबालिग से रेप, फोटो वायरल करने की धमकी, बंदी
12-Jul-2023 7:33 PM
नाबालिग से रेप, फोटो वायरल करने की धमकी, बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लवन, 12 जुलाई। नाबालिग से रेप कर, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार थाना लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में पीडि़ता ने 3 जुलाई  को रिपोर्ट दर्ज कराई कि जब वह स्कूल पढऩे जाती थी तो आरोपी शैलू उर्फ शैल फेकर उसे मैं तुमसे प्यार करता हूं, कह कर परेशान करता था। वह फोटो वायरल करने की धमकी देता था। एक दिन पीडि़ता जब तालाब नहाने गई थी तो आरोपी ने उसके साथ रेप किया था और उसके साथ फोटो खींच कर रखा था, बताने पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

परेशान होकर पीडि़ता पढ़ाई छोड़ कर बाहर चली गई, तो आरोपी ने फोन कर उसे अपने पास बुलाने लगा। मना करने पर उसका फोटो भेज कर डराया। फिर पीडि़ता जब अपने रिश्तेदार के घर अंदर सोई थी, तो रात को घर अंदर घुसकर उसे जबरदस्ती नागपुर ले जाकर अपने साथ रखा था। आरोपी पहले से शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में कसडोल थाना प्रभारी निरीक्षक  के.सी. दास द्वारा थाना लवन प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा के सहयोग से फरार आरोपी की लगातार पतासाजी करते हुए आठ जुलाई  को आरोपी  शैल कुमार फेकर उर्फ शैलू (25) को रायपुर से पकडक़र थाना लाया गया।

पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल पेश किया, जिसे जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आठ जुलाई  को न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट