दुर्ग

100 से ज्यादा युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा
10-Jul-2023 4:45 PM
100 से ज्यादा युवाओं ने  कांग्रेस का हाथ थामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। जिले में आज कांग्रेस के लिए बड़ा दिन रहा। दुर्ग कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के उपस्थिति में 100 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए और दुर्ग शहर में लगातार हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्षद प्रकाश जोशी एवं सूरज नायक के नेतृत्व में लगभग 150 युवाओं ने भाजपा से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रवेश किया है।


अन्य पोस्ट