दुर्ग

अनियमित कर्मचारी महासंघ करेंगे 18 जुलाई को विधानसभा घेराव
10-Jul-2023 4:27 PM
अनियमित कर्मचारी महासंघ करेंगे 18 जुलाई को विधानसभा घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले एवं सभी प्रदेश व जिला पदाधिकारियों द्वारा आगामी विधानसभा घेराव हेतु सघन जनसंपर्क का दौर शुरू हो चुका है। लगातार कार्यालयों पर जाकर कर्मचारियों को आंदोलन की जानकारी दी जा रही है। सभी कर्मचारियों का जबरदस्त समर्थन भी प्राप्त हो रहा है।

महासंघ के प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने बताया कि महासंघ को अभी तक 41 संगठनों के 256000 कर्मचारियों का लिखित समर्थन प्राप्त हो चुका है। सभी अपनी जायज मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के जन घोषणापत्र के वादों को पूरा करवाने हेतु बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर के धरना स्थल पहुंचकर विधानसभा घेराव करने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश सचिव भूपेंद्र साहू ने कहा है कि आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम हेतु अभी तक 41 संगठन का समर्थन महासंघ को प्राप्त हो चुका है अभी लगातार अनेक संघठनो का समर्थन हमें मिल रहा हाई आगामी 18, 19, 20 व 21 जुलाई  के विधानसभा घेराव और आन्दोलन में काम बंद कलम बंद मोबाइल बंद करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने रीना दिल्लू, अजित नाविक सचिन शर्मा , कृष्ण कुमार यादव , धर्मेन्द्र वैष्णव, इमरान आलम खान, संदीप द्विवेदी, अनीता सिंह, रमा शर्मा, सतीश राजवाड़े, विनय यादव, श्रीश तिवारी, रामगोपाल खुटे, भूपेन्द्र सिंह वर्मा, जसविद मारकंडे, सुरीना दिल्लू, नीलेश साहू, इमरान आलम खान, सुनीता मिरी, दिलीप निर्मलकर, अमर नाथ साहू, हरिश साहू, गोविंद दास महंत, विकास दास, तोपान सिंह दायमा, प्रकाश कुमार भट्ट, रघुनाथ सिंह हीरालाल भगत रामबाबू शुक्ला कृष्ण कुमार यादव भूपेन्द्र साहू, सौरभ मिश्रा संजय काठले, सुदेश यादव, संतोष पाण्डेय, हनुमान चन्द्राकर, नरेंद्र साहू, सुदीप द्विवेदी, राजू निषाद गोविंद गंर्धला मनीष परिहार पवन नायक सुदर्शन मण्डल आदि प्रयासरत है।


अन्य पोस्ट