दुर्ग
कुम्हारी, 10 जुलाइ। रविवार को टाइगर ग्रुप छत्तीसगढ़ द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं समेत महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। टाइगर ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र हिरवानी और सहयोगी समाज सेवक विक्की निषाद की उपस्थिति में अधिक संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर की खूबी यह रही कि महिलाओं ने भी इस रक्तदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। टाइगर ग्रुप के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया।
रक्तदान करने वालों को गमछा और प्रमाण पत्र से सम्मानित कर फल, छाता भेंट स्वरूप दिया गया।
टाइगर ग्रुप के पदाधिकारी डॉ.कीर्तिमान वर्मा सोमेश वर्मा कुम्हारी नगर पालिका पार्षद थनेश पटेल ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत ब्लॉक उपाध्याक्ष सोमेश साहू अंकित निर्मलकर विक्की निर्मलकर, उमेश धीवर , हेमंत यादव,सागर सैलिक मुकुंद साहू शुभम निषाद. लोकेश निषाद प्रहलाद साहू सिमर पाजी राहुल साहू एंव टाइगर ग्रुप के कार्यकाता उपस्थित हुए।