दुर्ग
बीज प्रक्रिया केन्द्र में 2353.25 क्विंटल बीज उपलब्ध
08-Jul-2023 4:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 जुलाई। जिले में खरीफ वर्ष 2023 में विभिन्न खरीफ फसलों के बीजों की मांग के अनुरूप 31640.06 क्ंिवटल बीज उपलब्ध कराया गया है। इसमें से 27507.28 क्ंिवटल बीज जिले की विभिन्न 88 समितियों से एवं रूआबांधा बीज प्रक्रिया केन्द्र से 1779.53 क्ंिवटल बीज नगद में कृषकों को विक्रय किया गया है। बीज प्रबंधक एस.के.बेहरा ने बताया कि बीज निगम रूआबांधा में 2353.25 क्विंटल बीज शेष है। इस वर्ष धान को देर से पकने वाली किस्मों (145-150 दिन) की मांग 12215.00 क्ंिवटल के विरुद्ध अब तक 20932.40 क्ंिवटल बीज कृषकों को उपलब्ध कराया जा चुका है। कृषकों को वितरण हेतु धान के विभिन्न वैकल्पिक शीघ्र/मध्यम पकने वाली किस्में एवं अन्य फसलों के 2353.25 क्विंटल बीज प्रक्रिय केन्द्र में उपलब्ध है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे