दुर्ग
भारती कॉलेज में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन
08-Jul-2023 4:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 8 जुलाई। भारती कॉलेज, दुर्ग के विद्यार्थियों ने बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शत्-प्रतिशत परिणाम दिए हैं। भारती कालेज की प्रावीण्य सूची में शारदा प्रसाद ने 84.17 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, निलिता जांगडे ने 83.82 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा प्रियंका ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उदयश्री और धनश्री गंजीर ने क्रमश: 81.52 प्रतिशत एवं 81.23 प्रतिशत अंकों के साथ चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के परिणामों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संस्था संचालक सुशील चन्द्राकर ने इसे विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। संस्था के चीफ आपरेटिंग ऑफिसर प्रभजोत सिंग भुई ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा शैक्षणिक एवं बौद्धिक मूल्यों के विकास पर जोर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे