दुर्ग

पीएम आवास योजना : हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का निगम टीम ने किया निरीक्षण
08-Jul-2023 3:36 PM
पीएम आवास योजना : हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का निगम टीम ने किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 8 जुलाई।
निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना बी.एल.सी. की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्ड क्रमांक-30 उरला में एक हितग्राही के निर्माणाधीन मकान का औचक निरीक्षण करने बीच रास्ते में अपने काफिले को रोका।

विगत दिनों कार्यालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने सभी कार्यरत एंजेसी तथा वास्तुविदों को रूफ लेवल तक पहुंचे मकानों को शीघ्र पूर्ण करने निर्देशित किया गया था। मोर जमीन मोर मकान अतंर्गत बी.एल.सी. मकानो को स्वयं देखने पहुंचे निगम आयुक्त ने  ग्राम उरला की हितग्राही श्रीमती पुष्पा बाई साहू के निर्माणाधीन मकान को देखा। इस दौरान पुष्पा साहू के पति श्री चन्द्र कुमार साहू मौके पर उपस्थित मिले।

 बातचाीत के दौरान श्री साहू ने निगम की टीम को बताया कि उनका मकान बनकर तैयार हो रहा है। जो एक सप्ताह से दस दिनो के भीतर पूरा हो जायेगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माणधीन  बी.एल.सी. मकानो को शीघ्र पूरा कराने निगम के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किये।  निरीक्षण करने पहुंचे दल में कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता देवेन्द्र पाण्डेय, वार्ड प्रभारी उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर तथा जन संपर्क लिपिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट