दुर्ग
झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 जुलाई। जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। देवांगन समाज भवन में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए । विशिष्ट अथिति विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव भी सम्मेलन सम्मिलित हुए।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यादव समाज के सभी जिलों से पहुंचे यादव समाज के पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए उन्होंने कहा कि यादव समाज पीढ़ी दर पीढ़ी गौ सेवा करते आ रहा है। गौ सेवक के रूप में समाज की पहचान बनी है। आज पशुपालक किसानों की संख्या कम होने से गांव में गौठान विलुप्त होने लगी है। सरकार इस पर ध्यान रखते हुए गौ माता की सेवा हेतु गांवों में पुन: गौठान को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गोबर को महत्व देने गोठनों में गोबर खरीदी कर रही है। आज गोबर बेच कर आदमी अपने सपने को साकार कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरित क्रांति की भांति श्वेत क्रांति के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। सरकार गांव और शहरों में हरियाली के लिए कृष्ण कुंज बना रही है।
उन्होंने कहा कि भेटं मुलाकात के दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं को जमीन व राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री जी ने समाज की मांगो का जिक्र करते हुए पाटन में सामाजिक भवन आहता निर्माण हेतु एस्टिमेन्ट पश्चात राशि की व्यवस्था करने की बाते कहि।
विशिष्ट अथिति चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा ,बारी योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समाज के अध्यक्ष जगनिक यादव ने अपने स्वागत भाषण में विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर समाज के समस्त पदाधिकारी, स्थानिय जनप्रतिनिधि औऱ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।