दुर्ग

ओम साईं संस्कृत विद्यालय में प्रवेश उत्सव
04-Jul-2023 8:01 PM
ओम साईं संस्कृत विद्यालय में प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमधा, 4 जुलाई। ओम साईं संस्कृत विद्यालय देवकर में कल प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  जान्त्रि बाई साहू (अध्यक्ष नगर पंचायत देवकर) द्वारा छग विद्या मंडलम रायपुर का शाला गणवेश, पुस्तकें एवं प्रोत्साहन सम्मान राशि का वितरण किया गया।

बिहारी लाल साहू ने कहा कि राज्य सरकार एैसी संस्थाओं का विशेष ध्यान दे रही है, जिससे राज्य विकास निहित है।

 कार्यक्रम में राधे ढीमर (उपाध्यक्ष नगर पंचायत देवकर) वार्ड क्र- 6 के पार्षद ताराचंद चक्रधारी, वार्ड क्र- 12 के मनीष राजेन्द्र जैन वरिष्ठ व्यवसायी गणेश यादव ( व्याख्याता शा. बालक स्कूल देवकर), चिंताराम ( पूर्व न.प. अध्यक्ष), समिति सदस्य नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, पालकों के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य भुनेश्वरी चक्रधारी  सहित स्टाफ उपस्थित रहे।

अंत में सनत चक्रधारी (अध्यक्ष विद्यालय समिति) द्वारा अतिथियों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट