दुर्ग
भिलाई नगर, 4 जुलाई। भिलाई-चरौदा निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-6 उमदा में सोमवार को श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। दिहाडी मजदूरी करने वाले असंगठित एवं भवन निर्माण में लगे श्रमिकों को शासन द्वारा दिये जा रहे लाभ और योजनाओं की जानकारी प्रदान करने 01 दिवसीय शिविर उमदा में आयोजित किया गया है। महापौर निर्मल कोसरे एवं निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी से प्राप्त अनुमति के पश्चात श्रम विभाग दुर्ग तथा चरोदा निगम के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह शिविर आयोजित किया गया है।
शिविर में महापौर द्वारा लाभार्थियों को चेक विवरण किया गया।
छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल तथा भवन सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत श्रमिको को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी तथा पंजीयन की सुविधा इन शिविरों के माध्यम से प्रदान की जायेगी। शिविर में वार्ड पार्षद दीप्ति आशीष वर्मा एंव पूर्व पार्षद आशीष वर्मा सहित बढ़ी संख्या में वार्ड के नागरिकों ने उपिस्थत होकर श्रम विभाग संबंधी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।