दुर्ग

स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में मना प्रवेशोत्सव
02-Jul-2023 9:35 PM
स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में मना प्रवेशोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 2 जुलाई। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी में सत्र 2023-24 का शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही धूमधाम से दिनांक 1 जुलाई 2023 दिन शनिवार को मनाया गया।

 जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राजेश्वर सोनकर (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कुम्हारी), मनहरण यादव (अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं पालक समिति), थनेश्प पटेल (पार्षद वार्ड क्रमांक 3) एवं मुकुंद राठौर स्रूष्ठष्ट सदस्य उपस्थित रहे 7 कार्यक्रम का शुभारंभ   मुख्य अतिथियो, विद्यालय की प्राचार्य एवं माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक कक्षा की प्रधान पाठिकाओं द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया 7 अंग्रेजी माध्यम के रु्यत्र-20,्यत्र-20,कक्षा पहली -103 एवं हिन्दी माध्यम कक्षा नवमी के 91 बच्चों का स्वागत शिक्षिकाओं द्वारा तिलक लगाकर एवं चॉकलेट देकर किया गया । अतिथियों के द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तक   प्रदान किया गया। राजेश्वर सोनकर एवं मनहरण यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया एवं विद्यालय के शिक्षकों कि मेहनत की सराहाना की। सभी कार्यक्रम प्राचार्य श्रीमती लता रघु कुमार एवं समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


अन्य पोस्ट