दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 2 जुलाई। वार्ड क्रमांक 15 के मंदिर परिसर में डोम निर्माण हेतु विजय बघेल लोकसभा सांसद दुर्ग ने 6 लाख की राशि स्वीकृत की है शुक्रवार को उन्होंने निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने वार्ड क्रमांक 1 व 6 का भ्रमण कर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद विजय बघेल ने प्रदेश की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास नहीं के बराबर हुआ है, यह सरकार पूर्ण रूप से फेल है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गोठान योजना और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय जैसी बड़ी योजनाओं के लिए राज्य सरकार के पास किसी प्रकार का कोई फंड ही नहीं है । इस सरकार ने 36 घोषणाएं की जिनमें 8 ही चल पा रही हैं प्रधानमंत्री आवास योजना, किसानों के लिए ट्रैक्टर योजना का लाभ मात्र कांग्रेसी जनों को ही मिल रहा है विकास की बात करें तो मात्र पाटन विधानसभा क्षेत्र को छोडक़र और कहीं विकास नजर नहीं आते हैं यह सिर्फ अपना ही विकास कर रहे हैं बस वोटों की राजनीति हो रही है ।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे के संबंध में किसी प्रकार का कोई प्रश्न नहीं उठता उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वक्तव्य का उद्धरण देते हुए कहा कि हम अपनी पार्टी के कमल निशान के साथ चुनाव में जनता के समक्ष उपस्थित होते हैं जहां अपनी सरकार की उपलब्धियों के बल पर वोट मांगते हैं । इस अवसर पर मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारी गण भाजपा कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, वार्ड क्रमांक 15 पार्षद रागिनी निषाद, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, आयूषी पांडे, राकेश पांडे, राम कुमार सोनी, रामाधार शर्मा, अनुराग गुप्ता, मिथिलेश यादव, लोकेश साहू, रोहित , प्रवीण रामा रेड्डी, विशाल, जे पी सिंह, प्रकाश जैन, फिंगेश्वर साहू , नारायण सोनकर ,अवधेश शुक्ला, मनोज वर्मा , राकेश पाण्डेय एवं गोल्डी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।