दुर्ग

विधायक देवेंद्र ने किया भव्य डोमशेड निर्माण का भूमिपूजन
02-Jul-2023 3:30 PM
विधायक देवेंद्र ने किया भव्य डोमशेड निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 2 जुलाई। भिलाई के प्रतिष्ठित दुर्गोत्सव समिति और भिलाई के श्रद्धालुओं की शासन प्रशासन से बहुचर्चित और कऱीब एक दशक पुरानी माँग थी की ‘लालमैदान परिसर में भी एक भव्य शेड का निर्माण हो’ ये माँग पूरी हुई और शनिवार को भिलाई के विधायक  देवेन्द्र यादव  और भिलाई के महापौर  नीरज पाल  दोनों के हाथों लालमैदान के पवित्र प्रांगण में सभी श्रद्धालुओं और समिति के सदस्यों की उपस्थिति मे बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।

लाल मैदान दुर्गोत्सव समिति पिछले 52 वर्षों से शारदीय नवरात्र के दौरान लालमैदान में भव्य पंडाल और अनोखे पंडालों का निर्माण करा शारदीय नवरात्र उत्सव का आयोजन करते आ रही हैं ।सुभाष नवयुवक जागृति समिति भिलाई की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों से एक प्रमुख समिति है।

सुभाष नवयुवक जागृति समिति शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान अपने भव्य,अनोखे और समाज को एक सकारात्मक संदेश देने वाले पंडालों के लिए भिलाई ही नहीं,प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में सुप्रसिद्ध है ।और तो और  सुभाष नवयुवक जागृति समिति नवरात्र उत्सव के दौरान आमजनमानस के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन करते आ रही हैं और लगातार 2साल कोविड काल में नि:शुल्क वेक्सीनेशन शिविर चला जनसेवा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान और मिशाल क़ायम कर रखा है। दो सुभाष नवयुवक जागृति समिति की इसी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है।देशभर से शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान लालमैदान में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या,उनकी सुविधा और समय को देखते हुए कऱीब एक दशक से ये माँग थी।


अन्य पोस्ट