दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 2 जुलाई। आज निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में गुरु पूर्णिमा दोपहर में आयोजित की गई।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री मंगलम साहेब दुर्ग, संत रविन्द्र साहेब करही भदर आश्रम बालोद, जितेंद्र साहेब, गुरु जतन साहेब, पुरुषोत्तम साहेब उरला, साध्वी पुष्पा, साध्वी सुप्रिया, साध्वी विजय लक्ष्मी, महंत अंत राम साहेब और महंत प्रकाश मनी साहेब उपस्थित थे।
समस्त अतिथियों व महंतों ने गुरु की महिमा और उनके हमारे जीवन में महत्ता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही सनातन धर्म में हमारे जीवन में गुरु के बताए मार्ग पर चलना कितना आवश्यक है इस पर भी चिंतन मनन करने पर विचार रखे गए। आज के परिपेक्ष्य में गुरु शिष्य की परंपरा को किस तरह बनाए रखा जा सकता है इस पर भी व्याख्यान दिए गए। समस्त अतिथियों ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से उपस्थित धार्मिक जनों को गुरु हमारे जीवन में कितना परिवर्तन लाते इस पर अनेक उदाहरण से भाव विभोर कर दिए।
इस गरिमामई कार्यक्रम में निर्मल ज्ञान मंदिर के ट्रस्टी आत्मा राम साहू, डॉ. हीरालाल साहू, प्रेमा दास, गौकरण लाल साहू, अशोक कुमार साहू, शिव कुमार साव, रामाधार साहू , खिलावन प्रसाद, लक्ष्मी साहू, प्रेमलता साहू, उर्मिला साहू के अलावा अन्य समिति के सदस्य व पदाधिकारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।
इसके साथ ही धार्मिक जनों में कल्पना साहू, गोविंद साहू, लालजी साहू, संतोष गोंड, राजकुमारी साहू, गुरु प्रसाद, रमेश जघेल, संतमति, राजेश कोसे, विजय दादर के अलावा अनेक श्रद्धालु जन व आश्रम से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। यह जानकारी निर्मल ज्ञान मंदिर के मीडिया प्रभारी डा दीनदयाल साहू ने दी है।